Home / Odisha / बालेश्वर में 1.3 करोड़ की ब्राउन शूगर बरामद

बालेश्वर में 1.3 करोड़ की ब्राउन शूगर बरामद

बालेश्वर . बालेश्वर के सहदेवखुंटा बस अड्डे से सोमवार देर रात 1.3 करोड़ रुपये से अधिक के मूल्य के ब्राउन शूगर बरामद किया गया है. यह ब्राउन शूगर एक कार के जरिये जा रहा था तभी ओडिशा पुलिस के क्राइम ब्रांच के विशेष टास्क फोर्स की टीम ने इसे बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने एसके रियाजुद्दिन नामक आरोपित को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें किसी सूत्र से ब्राउन शूगर तस्करी होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी. इसी सूचना के आधार पर टीम ने उस कार की तलाशी ली तथा वहां से 1.32 किलो का ब्राउन शूगर बरामद किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …