Home / Odisha / कृषि अधिकारी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

कृषि अधिकारी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

भुवनेश्वर. कृषि उप निदेशक के पद पर कार्यरत तथा कोरापुट के पूर्व जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार महांति को राज्य सरकार ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है. उनके नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय किया है. उल्लेखनीय है कि इस साल 2 जुलाई को प्रदीप महांति के वाहन से विजिलेंस अधिकारियों से 11 लाख रुपये नकद बरामद किया था। वह इस पैसे का स्रोत के बारे में बता नहीं पाये थे। इसके बाद विजिलेंस विभाग ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा था। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उनके पास से साढे 3 करोड़ रुयपे की संपत्ति के बारे में पता चला है।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …