भुवनेश्वर । जाजपुर जिले के जाजपुर रोड थाना क्षेत्र के दला चौक के पास बीती देर रात सड़क पर खड़े एक एंबुलेंस को ट्रक ने पीछे से धक्का मारे जाने के कारण एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक आठ माह का बच्चा समेत एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। पहले घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाणिकोईली से जाजपुर रोड जा रहा था। कुछ कारणवश एम्बुलेंस खड़ी थी। तभी अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच कर महिला के शव को बरामद किया है। मृतक महिला का परिचय नहीं मिल पाया है।
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
