Home / Odisha / लायंस क्लब ऑफ़ कटक पर्ल ने ध्वजारोहण किया एवं कोरोना योद्धा सम्मान

लायंस क्लब ऑफ़ कटक पर्ल ने ध्वजारोहण किया एवं कोरोना योद्धा सम्मान

कटक. निरंतर सेवा कार्य में अग्रसर लायंस क्लब व कटक पर्लद्वारा 74वाँ स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया. लायंस मंज़ू सिपानी की अध्यक्षता में ओसिया टावर के सामने साही बस्ती वालों के साथ झंडोत्तोलन किया गया.  लायन सन्तोष चांडक, सरला सिंघी, लायन किरण चौधरी इस अवसर पर मौजूद रहीं. सभी आने जाने वालों में मिठाई, लड्डू के साथ ही साथ मास्क एवं हैंड सेनिटाइज़र वितरित किए गए. सभी कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा जारी कोरोना नियमों का पूरी तरह पालन किया गया. लायन सम्पत्ति मोड़ा के नेतृत्व में आज स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना योद्धा सम्मान से पुलिसकर्मियों, डाक्टर एवं नर्सों को सम्मान किया गया. गौरतलब है कि इन्होंने विश्वव्यापी कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना जनसाधारण क़ो अपनी सेवा प्रदान की है एवं आज भी कर रहें हैं. पर्ल द्वारा संचालित सभी स्थाई प्रकल्प पूरी तरह भलीभाँति संचालित है. मुख्य रूप से ऑक्सिजन सेवा, रक्तदान सेवा, शीतल पेयजल केंद्र, व्हील चेयर, स्ट्रेचर ये सभी जनसेवा में भली भाँति संचालित हैं.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …