Home / Odisha / पुरी में मनेगा स्वतंत्रता दिवस

पुरी में मनेगा स्वतंत्रता दिवस

  • सिर्फ कोरोना योद्धाओं को उत्सव स्थल पर होगी अनुमति

पुरी. सर्किट हाउस में जिलाधिकारी बलवंत सिंह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस उत्सव जिलास्तरीय आयोजन के लिए बैठक आयोजित हुई. इसमें तय किया गया पुलिस विभाग के कर्मचारी ही परेड में शामिल होंगे. अगस्त 15 सुबह 9:00 बजे में मुख्य अतिथि तालबनिया स्पोर्ट्स कंपलेक्स मैदान में झंडा फहराएंगे. इसके साथ परेड की सलामी लेंगे. परेड में रिजर्व पुलिस बल के जवान ही शामिल होंगे. दशक के रूप में कोरोना योद्धा आशा, आंगनबाड़ीकर्मी, चिकित्सक उपस्थित रहेंगे. वहां किसी भी अन्य व्यक्ति को अनुमति नहीं होगी .इस बैठक में जिला आरक्षी अधीक्षक अखिलेश सिंह, अतिरिक्त जिलाधीश प्रदीप कुमार साहु,  उपजिलाधीश भागवत तारण साहू, सर्व शिक्षा अभियान संयोजिका सौंदर्य मंजरी दास, पुलिस आरआई चंद्रशेखर दास, लोकनिर्माण विभाग से इंजीनियर जीसी राय प्रमुख उपस्थित रहे.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …