Home / Odisha / ओडिशा मे पिछले 24 घंटों में 1150 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ

ओडिशा मे पिछले 24 घंटों में 1150 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ

भुवनेश्वर – राज्य में गत 24 घंटों में 1150 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इसके साथ ही राज्य मे कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 26887 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले से 290, खुर्दा जिले से 197, रायगड़ा जिले से 121, सुंदरगढ़ जिले से 76 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. इसी तरह जाजपुर से 47, कोरापुट से 45, कटक से 44, पुरी से 40, नयागढ़ से 35, केन्दुझर से 33, बालेश्वर व कलाहांडी से 25- 25संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. इसी तरह मयूरभंज से 24, संबलपुर से 22, बलांगीर से 22, भद्रक से 15, कंधमाल से 14, जगतसिंहपुर से 11. केन्दापड़ा से 11. मालकानगिरि से 10, नुआपड़ा से 8, बरगढ़ से 7. ढेकानाल से 6, अनुगूल व सोनपुर से 6-6 संक्रमित स्वस्थ हो गये हैं. इसी तरह गजपति व झारसुगुड़ा से 4-4 बौध से दो तथा नवरंगपुर से एक संक्रमित स्वस्थ हुआ है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …