Home / Odisha / विमसार की मेडिसिन ओपीडी सेवाएं बंद, क्वारेंटाइन में भेजे गए 38 डॉक्टर

विमसार की मेडिसिन ओपीडी सेवाएं बंद, क्वारेंटाइन में भेजे गए 38 डॉक्टर

  • अब तक कुल 70 डाक्टर संगरोध में रखे गये

संबलपुर. वीर सुरेंद्र साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (विमसार), बुर्ला के मेडिसिन विभाग की आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) सेवाओं को आज से बंद कर दिया गया है. 12 अगस्त तक सेवाओं का निलंबन लागू रहेगा, क्योंकि मेडिसिन विभाग के 38 डॉक्टरों को संगरोध में जाने के लिए कहा गया है. अब तक कुल 70 डॉक्टरों को संगरोध में रखा गया है. हालांकि, मेडिसिन विभाग के लिए टेलीमेडिसिन सेवाएं शुरू हो गई हैं. परामर्श चाहने वाले मरीज निम्नलिखित दो नंबरों पर कॉल कर सकते हैं. 7655051598 और 7655051601।. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से आग्रह किया है कि जब तक इमरजेंसी न हो, आप अस्पताल नहीं आएं. उन्होंने कहा कि अन्य विभागों के लिए ओपीडी सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …