Home / Odisha / आधुनिक युग के अद्वितीय प्रेक्षण वैज्ञानिक थे सर सीवी रमन : डॉ. सरोज पात्र

आधुनिक युग के अद्वितीय प्रेक्षण वैज्ञानिक थे सर सीवी रमन : डॉ. सरोज पात्र

  • सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्मृति में आईएपीटी, आरसी-16 के तत्वावधान में बारीपदा में व्याख्यान आयोजित

भुवनेश्वर,  महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्मृति में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (आईएपीटी), आरसी-16 के तत्वावधान में शुक्रवार को मयुरभंज जिला मुख्यालय बारिपदा स्वित  महाराजा पूर्णचंद्र स्वायत्त महाविद्यालय, बारीपदा में एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नारायण प्रसाद बेहरा के संरक्षण तथा संगठन के राज्य सचिव डॉ. गौरीशंकर साहू के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज कुमार पात्र ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया।

अपने व्याख्यान में डॉ. पात्र ने सर सीवी रमन के जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और शोध कार्यों के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ध्वनि विज्ञान, भौतिकी और प्रकाश विज्ञान सहित विज्ञान की कई महत्वपूर्ण शाखाओं में रमन के प्रयोगों और सूक्ष्म प्रेक्षणों ने अनुसंधान के नए आयाम खोले।

उन्होंने कहा कि रमन प्रभाव की ऐतिहासिक खोज के लिए सर सीवी रमन को वर्ष 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। उनके शोध और वैज्ञानिक दृष्टिकोण ने आधुनिक विज्ञान को नई दिशा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के निदेशक डॉ. देवाशीष दास ने रमन के अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने ओडिशा के राज्यपाल से की मुलाकात

भुवनेश्वर, भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन, पीवीएसएम, एवीएसएम और वीएसएम ने   लोक भवन …