भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम और संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों सहित देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने अपने सोशल मीडिया संदेशों के माध्यम से लोक आस्था के इस महापर्व की धार्मिक महत्ता और प्रकृति के प्रति श्रद्धा के भाव को रेखांकित किया।
राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने अपने संदेश में कहा कि छठ पूजा के पावन अवसर पर हमें भक्ति, पवित्रता और प्रकृति एवं सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता की भावना का उत्सव मनाना चाहिए। उन्होंने कामना की कि छठी मैया सभी को सुख, समृद्धि और नई आशा का आशीर्वाद प्रदान करें।
वहीं, संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने छठ महापर्व के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक छठ पूजा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
