भुवनेश्वर, भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन, पीवीएसएम, एवीएसएम और वीएसएम ने लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल . ब्रजमोहन राम से शिष्टाचार भेंट की।
राज्यपाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस मुलाकात की जानकारी साझा की। इस दौरान समुद्री सुरक्षा, राष्ट्रीय हितों की रक्षा में भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका और नौसेना के पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में युवाओं को भारतीय नौसेना सहित सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की पहल तथा राष्ट्र निर्माण में भारतीय नौसेना के व्यापक योगदान पर भी विचार-विमर्श किया गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
