Home / National / वामो का महासम्मेलन 10 को, समर्थन में निकला महाजुलूस

वामो का महासम्मेलन 10 को, समर्थन में निकला महाजुलूस

सिलीगुड़ी- सिलीगुड़ी में 10 दिसंबर को आहूत महासम्मेलन को लेकर वाम मोर्चा की ओर से आज खोरीबारी के विभिन्न जगहों में महाजुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में 10 तारीख को महासम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया गया। आज के इस जुलूस में वामफ्रंट के नेता बादल चंद्र सरकार, तूफान दे, हीमाद्री सिन्हा, बिट्टू जयसवाल, धरणी मोहन दास मुख्य रूप से मौजूद थे। बिट्टू जयसवाल ने कहा कि आगामी दस तारीख को सिलीगुड़ी में होने वाले महा सम्मेलन में भाग लेने हेतु नौ तारीख को पदयात्रा की जाएगी। इसी को लेकर आज खोरीबारी के विभिन्न जगहों पर जुलूस निकाला गया।

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …