Home / Odisha / ओडिशा में पत्रकारों के लिए सुरक्षा की मांग

ओडिशा में पत्रकारों के लिए सुरक्षा की मांग

  •  महाराष्ट्र की तर्ज पर राज्य सरकार लाए अध्यादेश

  • संवादिक मिलित मंच ने एक बड़ा अभियान छेड़ा

भुवनेश्वर – ओडिशा में पत्रकारों और गैर पत्रकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर संवादिक मिलित मंच ने एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है। इस अभियान के तहत संवादिक मिलित मंच के सदस्यों ने 50 से अधिक विधायकों और कई सांसदों से मुलाकात कर पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की आवाज बुलंद कर रहे हैं। यह जानकारी संवादिक मिलित मंच  के संयोजक लिंगराज साहू ने दी। उन्होंने बताया कि मंच के सदस्य ने फिलहाल ओडिशा के विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर पत्रकारों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्यक्रमों और प्रदर्शनों के कवरेज के  दौरान पत्रकारों पर हमले के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे ही हमलों को देखते हुए महाराष्ट्र की सरकार ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक एक्ट लेकर आई है। ठीक इसी तरह का कदम राज्य सरकार को भी उठाना चाहिए। संवादिक मिलित मंच पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर देशभर में विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर अपनी बात को रखेगा। मांगें पूरी नहीं होने तक यह अभियान चलता रहेगा।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …