-
627.3 मिमी बारिश दर्ज, 1901 से अब तक का टूटा रिकॉर्ड
भुवनेश्वर। ओडिशा में जुलाई 2026 के दौरान बारिश ने 126 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, वर्ष 1901 में रिकॉर्ड रखने की शुरुआत के बाद यह पहली बार है जब राज्य में जुलाई महीने की कुल बारिश 600 मिलीमीटर के आंकड़े को पार कर गई। जुलाई 2026 में ओडिशा में कुल 627.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो अब तक की सबसे अधिक जुलाई वर्षा है।
2009 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा
जुलाई 2026 की बारिश ने पिछले सभी बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वर्ष 2009 में जुलाई के दौरान 586.0 मिलीमीटर, 2001 में 584.2 मिलीमीटर और 1994 में 552.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इसके अलावा 2014 में 496.2 मिलीमीटर, 1944 में 491.4 मिलीमीटर, 1932 में 474.7 मिलीमीटर और 1928 में 468.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी। जुलाई 2026 की 627.3 मिलीमीटर बारिश इन सभी आंकड़ों से अधिक रही।
42 दिनों तक सक्रिय रहे 10 मौसमी तंत्र
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, इस असाधारण बारिश के पीछे लगातार सक्रिय रहे कम दबाव वाले मौसमी तंत्र प्रमुख कारण रहे। मानसून की सक्रिय अवधि में ओडिशा को 10 अलग-अलग मौसमी तंत्रों का प्रभाव झेलना पड़ा, जो करीब 42 दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित करते रहे। इस अवधि में राज्य में कुल 1,057.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
दो डिप डिप्रेशन, तीन डिप्रेशन
इन मौसमी तंत्रों में दो डिप डिप्रेशन, तीन डिप्रेशन, दो वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया और तीन लो प्रेशर एरिया शामिल रहे। बंगाल की खाड़ी से लगातार विकसित हुए इन तंत्रों के कारण तटीय और आंतरिक ओडिशा के जिलों में लंबे समय तक बारिश का दौर बना रहा। इससे जुलाई में राज्य की वर्षा सामान्य स्तर से काफी ऊपर पहुंच गई और 126 वर्षों का रिकॉर्ड कायम हुआ।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
