भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपाटी ने बुधवार को परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बात्रा की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्र के लिए कैप्टन बात्रा के अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन और शौर्य देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बात्रा जी की जयंती पर मैं उनकी स्मृति को नमन करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
डॉ कंभमपाटी ने कहा कि कैप्टन बात्रा का असाधारण साहस, वीरता और राष्ट्र के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि उनका असाधारण साहस, वीरता और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा। उनकी अमर विरासत को देश सदैव गर्व और श्रद्धा के साथ याद करता रहेगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
