Home / Odisha / ओडिशा में कैंसर उपचार व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

ओडिशा में कैंसर उपचार व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

  •  स्वास्थ्य मंत्री ने की अहम बैठक

भुवनेश्वर। ओडिशा में कैंसर उपचार व्यवस्था को और मजबूत करने तथा राज्य के लोगों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग ने बुधवार को भुवनेश्वर में एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।

यह बैठक जन स्वास्थ्य निदेशक और केआरआईएए फाउंडेशन की ओर से आयोजित की गई थी। इसमें केआरआईएए के वरिष्ठ अधिकारी, साझेदार तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, बीमारी की प्रारंभिक पहचान, उन्नत उपचार सुविधाओं का विस्तार तथा मरीजों को आसानी से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘कैंसर देखभाल की खाई को पाटने’ के लक्ष्य को साकार करते हुए राज्य के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर कैंसर उपचार सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में ओडिशा सरकार कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और उन्नत उपचार सुविधाओं के विस्तार को विशेष प्राथमिकता दे रही है।

मंत्री के अनुसार, राज्य में आयुष्मान योजना के तहत पहले 73 नए राज्य पैकेज और बाद में 91 नए कैंसर उपचार पैकेज शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, 311 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री कैंसर केयर योजना शुरू की गई है।

कैंसर उपचार को जिला स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य के जिला मुख्यालय अस्पतालों में 32 कीमोथेरेपी केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

सरकार का लक्ष्य कैंसर की रोकथाम और उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करते हुए राज्य के लोगों को समय पर, सुलभ और बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है

Share this news

About desk

Check Also

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय साइलो में सजा विराट कवि सम्मेलन

    हिंदी पखवाड़े में कवियों ने हास्य-व्यंग्य और भावपूर्ण रचनाओं से बांधा समां जगतसिंहपुर। …