Home / Odisha / 22 सितंबर से विधानसभा का मानसून सत्र, 5-6 विधेयक लाने की तैयारी

22 सितंबर से विधानसभा का मानसून सत्र, 5-6 विधेयक लाने की तैयारी

  •  21 सितंबर को सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष होंगे शामिल

  •  सदन में तीखी बहस के आसार

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का संक्षिप्त मानसून सत्र 22 सितंबर से शुरू होगा। राज्य सरकार इस दौरान करीब पांच से छह विधेयक सदन में पेश करने की तैयारी कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने यह जानकारी दी।
महालिंग ने बताया कि विधानसभा के कामकाज और विधेयकों को लेकर बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। इससे पहले 21 सितंबर को सर्वदलीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और नेता प्रतिपक्ष के शामिल होने की संभावना है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सत्तारूढ़ दल सदन में उठने वाले किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विपक्ष से भी सदन में सरकार के साथ मुद्दों पर बहस के लिए तैयार रहने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विधायी कार्यों को लेकर पूरी तैयारी है और विपक्ष को भी सदन के पटल पर सरकार के साथ चर्चा एवं बहस में भाग लेना चाहिए।
मानसून सत्र छोटा होने के बावजूद इसमें कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है। विधानसभा सत्र को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …