भुवनेश्वर: ओडिशा तट के पास पनामा-ध्वज वाले मालवाहक जहाज एमवी ओशन विनर के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गहरी चिंता व्यक्त की है।
सोनोवाल ने बताया कि जहाज पारादीप बंदरगाह से चीन के लिए लौह अयस्क लेकर जा रहा था। घटना के बाद सभी संबंधित एजेंसियां आपस में समन्वय बनाकर तलाशी एवं बचाव अभियान में जुटी हैं।
केंद्रीय मंत्री के अनुसार, दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। दोनों की रैंक और पहचान की फिलहाल पुष्टि की जा रही है।
सोनोवाल ने शेष चालक दल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए उनके सकुशल बचाव की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि बाकी क्रू सदस्यों की तलाश और बचाव के लिए संबंधित एजेंसियों के प्रयास जारी हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
