भुवनेश्वर, प्रख्यात ओडिया गायक प्रणब पटनायक के निधन पर विश्व ओडिया परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भुवनेश्वर स्थित विश्व ओडिया परिवार के कार्यालय में शनिवार को आयोजित शोकसभा में वक्ताओं ने दिवंगत गायक के व्यक्तित्व और ओडिया संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि अपनी मधुर और अमृतमयी आवाज तथा कालजयी संगीत के माध्यम से प्रणब पटनायक प्रत्येक ओडिया के हृदय में हमेशा जीवित रहेंगे। उनके निधन से ओडिया संगीत जगत में एक अपूरणीय रिक्तता पैदा हुई है।
शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान श्रीजगन्नाथ से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर विश्व ओडिया परिवार के अध्यक्ष सज्जन शर्मा, मनो रंजन षडंगी, भवानी प्रसाद मिश्रा, सुजीत कुमार दास, डॉ. प्रताप पाणि, डॉ. हाड़ीबंधु पाणिग्राही, डॉ. प्रीतिप्रतिभा भोला, सुब्रत किशोर नायक और सुरेश कुमार साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
