Home / Odisha / नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए ओडिशा पुलिस ने ली सामूहिक शपथ

नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए ओडिशा पुलिस ने ली सामूहिक शपथ

भुवनेश्वर नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्त समाज के निर्माण और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ओडिशा पुलिस ने मंगलवार को राज्यभर में सामूहिक नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया।

यह शपथ कार्यक्रम कटक स्थित ओडिशा पुलिस मुख्यालय सहित राज्य के सभी 35 पुलिस जिलों के थानों और जिला पुलिस कार्यालयों में आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव से स्वयंअपने परिवार और समाज को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं नशीले पदार्थों के सेवन से पूरी तरह दूर रहने तथा अपने मित्रोंपरिवार के सदस्यों और समाज के अन्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

साथ हीओडिशा को नशामुक्त बनाने के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्वस्थसुरक्षित और नशामुक्त ओडिशा के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

नशामुक्त समाज के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए अभियान के माध्यम से राज्यभर में नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी के माध्यम से नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता को मजबूत करना और समाज में नशामुक्त जीवन के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

ओडिशा पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य पुलिस महानिदेशक विनयतोष मिश्राअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण) सौमेंद्र प्रियदर्शीअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) प्रतीक महांतीआईजीपी (कार्मिक) प्रवीण कुमारआईजीपी (केंद्रीय क्षेत्र) सत्यजीत नायकडीआईजीपी (प्रोविजनिंग) चरण सिंह मीणा और डीआईजीपी (कार्मिक) युगल किशोर बोनथ सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ लेते हुए ओडिशा को स्वस्थसुरक्षित और नशामुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …