-
प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं ओडिशा सह-प्रभारी डॉ स्वदेश सिंह ने ओडिशा प्रवास के दौरान रविवार को केन्दुझर जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 227 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री मानस मोहंती, जिला अध्यक्ष शुकदेव महांत और तेलकोई विधायक फकीर मोहन नायक सहित करीब 100 लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद डॉ स्वदेश सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उठाए गए विभिन्न विषयों पर उपस्थित लोगों के साथ चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया।
कार्यक्रम में उन्होने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
