Home / Odisha / ओडिशा राज्य भंडारण निगम ने सरकार को 2.88 करोड़ रुपये का लाभांश प्रदान किया

ओडिशा राज्य भंडारण निगम ने सरकार को 2.88 करोड़ रुपये का लाभांश प्रदान किया

भुवनेश्वर, ओडिशा राज्य भंडारण निगम ने आज वित्तीय वर्ष 2023–24 के लिए ओडिशा सरकार को 2,88,37,913 रुपये का लाभांश (डिविडेंड) प्रदान किया। यह राशि राज्य के सहकारिताहस्तकरघावस्त्र एवं हस्तशिल्प मंत्री प्रदीप बल सामंत को उनके कार्यालय में औपचारिक रूप से सौंपी गई।

इस अवसर पर सहकारिता विभाग के आयुक्त-सह-सचिव राजेश प्रभाकर पाटिल तथा निगम के प्रबंध निदेशक मिहिर प्रसाद महांति सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंत्री के निजी सचिव पीतांबर सामलनिगम की सचिव एवं वित्त सलाहकार स्मितांजलि स्वाईंमुख्य महाप्रबंधक तृप्ति कल्याण सेठी और वरिष्ठ अधीक्षक प्रभात कुमार परिड़ा भी मौजूद थे।

निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसारवित्तीय वर्ष 2023–24 में कुल लाभ 19,22,52,751 रुपये रहा। इस लाभ का 30 प्रतिशतयानी 5,76,75,826 रुपयेलाभांश के रूप में निर्धारित किया गया। यह राशि दोनों भागीदारोंओडिशा सरकार और केंद्रीय भंडारण निगमको समान रूप से वितरित की गईजिसके तहत प्रत्येक को 2,88,37,913 रुपये प्रदान किए गए।

गौरतलब है कि ओडिशा राज्य भंडारण निगम की स्थापना वर्ष 1958 में हुई थी। वर्तमान में निगम की कुल भंडारण क्षमता 5,21,600 मीट्रिक टन है और राज्य के सभी 30 जिलों में इसके 68 गोदाम संचालित हैं। अपनी भंडारण क्षमता के प्रभावी उपयोग के कारण निगम लगातार लाभ अर्जित कर रहा है और अपने दोनों भागीदारों को नियमित रूप से लाभांश प्रदान करता आ रहा है।

पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसारवर्ष 2022–23 में प्रत्येक भागीदार को 81,59,845 रुपयेवर्ष 2021–22 में 3,40,64,105 रुपये तथा वर्ष 2019–20 और 2020–21 में प्रत्येक वर्ष 4,36,31,251 रुपये का लाभांश दिया गया था।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …