Home / Odisha / राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर ओडिशा के बुनकरों को सम्मान

राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर ओडिशा के बुनकरों को सम्मान

  •     राष्ट्रपति ने संत कबीर हस्तकरघा पुरस्कार-2025 और ‘राष्ट्रीय हस्तकरघा पुरस्कार-2025 से दो को किया सम्मानित

  •     मुख्यमंत्री मोहन माझी ने दी बधाई

भुवनेश्वर। राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने राज्य के दो प्रतिभाशाली बुनकरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर संदेश में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘संत कबीर हस्तकरघा पुरस्कार-2025’ और ‘राष्ट्रीय हस्तकरघा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित राम मेहर (बरगढ़) और प्रफुल्ल कुमार साहू (जगतसिंहपुर) ने राज्य का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि दोनों बुनकरों की असाधारण शिल्पकला, समर्पण और सृजनशीलता ने ओडिशा की समृद्ध हस्तकरघा परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान दिलाई है। यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व और गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में इनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और यह अन्य शिल्पकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …