भुवनेश्वर। राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री सुरेश पुजारी ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से हवाई सर्वे कर विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
मंत्री ने जाजपुर, भद्रक, बालेश्वर और केंदुझर जिलों के बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ अरविंद कुमार पाढ़ी तथा विशेष राहत आयुक्त राजेश प्रभाकर पाटिल भी मौजूद रहे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
