-
हेपेटाइटिस दिवस पर नवीन पटनायक ने जागरूकता बढ़ाने का आह्वान
भुवनेश्वर। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य को हेपेटाइटिस-मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, उचित उपचार, टीकाकरण और जन-जागरूकता के माध्यम से इस बीमारी को रोका जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लोगों से अपील की कि वे इस रोग से जुड़े सामाजिक कलंक को समाप्त करने, रोकथाम को मजबूत करने और एक स्वस्थ भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ओडिशा को हेपेटाइटिस-मुक्त और अधिक स्वस्थ बनाया जा सकता है।
इधर, ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर वायरल हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वायरल हेपेटाइटिस विश्वभर में रोकी जा सकने वाली बीमारी और मृत्यु का एक प्रमुख कारण बना हुआ है। उन्होंने टीकाकरण, जांच (डायग्नोस्टिक्स) और समय पर उपचार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इन उपायों के माध्यम से इस बीमारी से अनेक बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस उपचार योग्य और रोके जा सकने वाले रोग के प्रति जागरूकता फैलाएं और सामूहिक प्रयासों से इसे नियंत्रित करने में योगदान दें।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
