Home / Odisha / राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने शर्मिला धनखड़ को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं, वहीं सर्वेश कुशारे और वल्लुरी अजय बाबू को रजत पदक हासिल करने पर सराहा। इसके साथ ही उन्होंने बिंद्यारानी देवी को कांस्य पदक जीतने पर भी बधाई दी।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके कठोर परिश्रम, अटूट संकल्प और उत्कृष्टता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि इनकी सफलता देश के युवाओं को प्रेरित करेगी और टीम इंडिया राष्ट्रमंडल खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …