Home / Odisha / मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आम सभा सम्पन्न

मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आम सभा सम्पन्न

  •     केके झा बने अध्यक्ष, पुनीत मिश्र को मिली सचिव की जिम्मेदारी

भुवनेश्वर। मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आम सभा (एजीएम) शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के वरिष्ठ सदस्य अवध बिहारी झा ने की। बैठक में परिषद की गत वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। परिषद के विकास एवं सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें केके झा को अध्यक्ष तथा पुनीत मिश्र को सचिव चुना गया।

नई कार्यकारिणी में धर्मेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष, विश्वनाथ झा को संयुक्त सचिव, शितांशु चौधरी को आईटी सचिव तथा जयशंकर झा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एनएन झा, मृदुल पंकज, जीवनाथ झा, राम इकबाल झा, अभिनव कौशल, डिंपल झा एवं डॉ रजनीश मिश्र को शामिल किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में संजीव झा को दायित्व सौंपा गया।

बैठक में परिषद के वरिष्ठ सदस्यों प्रभास चौधरी, अवध बिहारी झा, सुनील मिश्र, पुण्यानंद चौधरी, पुष्कर ठाकुर, गौतम झा, मणिशंकर ठाकुर, विजयकांत झा, कुंज बिहारी झा, मुकेश झा, जयशंकर झा एवं प्रमोद झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठ सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए परिषद के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष केके झा एवं सचिव पुनीत मिश्रा ने परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से मिथिला की भाषा, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए परिषद निरंतर कार्य करती रहेगी। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …