Home / Odisha / अणुव्रत समिति, कटक के तत्वावधान में ‘डिजिटल डिटॉक्स’ विषय पर कार्यशाला संपन्न

अणुव्रत समिति, कटक के तत्वावधान में ‘डिजिटल डिटॉक्स’ विषय पर कार्यशाला संपन्न

कटक।अणुविभा द्वारा संचालित जन-जागरण अभियान के अंतर्गत अणुव्रत समिति, कटक के तत्वावधान में जोहरीमल विद्यालय, गणेश घाट, कटक में “डिजिटल डिटॉक्स” विषय पर प्रेरक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में एमबीए गोल्ड मेडलिस्ट, सी.पी.एस. ज़ोनल ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर सुश्री निहारिका सिंघी ने कक्षा 3 से 8 तक के लगभग 300 विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने संवादात्मक एवं रोचक शैली में मोबाइल तथा अन्य डिजिटल उपकरणों के बढ़ते उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। साथ ही स्क्रीन टाइम को संतुलित रखने, तकनीक का विवेकपूर्ण एवं सकारात्मक उपयोग करने तथा डिजिटल अनुशासन अपनाने के व्यावहारिक उपाय भी साझा किए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, जिज्ञासा एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यशाला का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में अणुव्रत समिति, कटक के अध्यक्ष श्री संतोष जी सिंघी, उपाध्यक्षा श्रीमती पुष्पा सिंघी, मंत्री श्रीमती वर्षा मरोठी तथा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती निशा पुगलिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर अणुव्रत आंदोलन की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य को उत्तरीय एवं अणुव्रत डायरी भेंट की गई। विद्यालय प्रबंधन ने सुश्री निहारिका सिंघी का उत्तरीय ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान किया। साथ ही अणुव्रत समिति, कटक द्वारा आयोजित इस जन-जागरणपरक एवं उपयोगी कार्यशाला के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …