बालेश्वर। बालेश्वर जिला माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान के सहयोग से 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर उपचार शिविर का शुभारंभ किया गया।
शिविर का आयोजन बालेश्वर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नवीन चांडक, सचिव संजय सोमानी तथा कोषाध्यक्ष नवरत्न राठी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
शिविर के उद्घाटन अवसर पर उत्कल प्रादेशिक माहेश्वरी समाज के पूर्व अध्यक्ष सुशील राठी, तेरारत्न भूतड़ा, बालेश्वर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष नीलिमा राठी, दाऊ दयाल चांडक, श्याम सुंदर झवर, विष्णु मारू, जुगल किशोर राठी एवं किशन गोपाल सारड़ा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर के सफल संचालन एवं समन्वय में चंद्र प्रकाश काबरा, अमित माहेश्वरी तथा कुलदीप झावर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। शिविर का चिकित्सकीय पर्यवेक्षण डॉ. एम. ए. चायनन (बीएएमएस) द्वारा किया जा रहा है।
इस पांच दिवसीय शिविर में एक्यूप्रेशर पद्धति के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जा रहा है। समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाना प्रारंभ कर दिया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
