Home / Odisha / मोहन सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर रायरंगपुर में मना उत्सव

मोहन सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर रायरंगपुर में मना उत्सव

  •     कहा-2036 तक समृद्ध ओडिशा और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध

रायरंगपुर। ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि उनकी सरकार सुशासन, औद्योगिक विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के माध्यम से राज्य को नई दिशा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने राष्ट्रपति के जन्मदिवस और प्रधानमंत्री की उपस्थिति को ओडिशा के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर बताया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मयूरभंज के एक साधारण आदिवासी परिवार से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचना उनकी कर्मनिष्ठा और जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रधानमंत्री कई बार ओडिशा आए और हर बार राज्य को नई विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं, किसानों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और कमजोर वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। सुभद्रा योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, कृषक समृद्धि योजना, श्री जगन्नाथ दर्शन योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ लाखों लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण व्यवस्था भी लागू की गई है।

औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा’ पहल के तहत अब तक 3.11 लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़ी 152 औद्योगिक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा चुका है, जिससे लगभग ढाई लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। सरकारी क्षेत्र में भी 44 हजार से अधिक नियुक्तियां दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के 29 जिलों में औद्योगिक परियोजनाएं स्थापित हो रही हैं और आने वाले समय में रोजगार के लिए ओडिशा से पलायन रुक जाएगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से 2036 तक समृद्ध ओडिशा और 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य अवश्य हासिल होगा।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …