Home / Odisha / शीतल षष्ठी पर 20 जून को संबलपुर में अवकाश
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

शीतल षष्ठी पर 20 जून को संबलपुर में अवकाश

  •     सुरक्षा के लिए 80 प्लाटून बल तैनात

  •     भव्य उत्सव के दौरान 33 विवाह शोभायात्राएं निकलेंगी

  • –   भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष यातायात और निगरानी व्यवस्था

संबलपुर। संबलपुर में प्रसिद्ध शीतल षष्ठी महोत्सव के अवसर पर ओडिशा सरकार ने 20 जून को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उत्तरी राजस्व आयुक्त (आरडीसी) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, संबलपुर उपखंड के सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान इस दिन बंद रहेंगे।

उधर, महोत्सव के शांतिपूर्ण और सुचारु आयोजन के लिए संबलपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भामू ने बताया कि सुरक्षा प्रबंधन के लिए 80 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा सात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 21 डीएसपी, 46 निरीक्षक तथा 106 उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

14 जून से शुरू हुआ यह महोत्सव 18 से 20 जून के बीच अपने चरम पर रहेगा। इस दौरान प्रमुख धार्मिक अनुष्ठानों और शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने विभिन्न ‘पड़ा’ समितियों के साथ समन्वय स्थापित किया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष यातायात योजना तैयार की गई है। शहर में निर्धारित पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग मार्ग चिह्नित किए गए हैं, ताकि यातायात जाम की स्थिति न बने। प्रमुख स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था भी की गई है।

महोत्सव के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने इस आयोजन का अनुभव रखने वाले पूर्व अधिकारियों की भी सहायता ली है। वहीं, शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी को और मजबूत किया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा सके।

इस वर्ष शीतल षष्ठी महोत्सव के दौरान कुल 33 विवाह शोभायात्राएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें से 28 संबलपुर नगर निगम क्षेत्र में निकलेंगी। इसके अलावा संबलपुर शहर में छह भव्य बारात शोभायात्राएं और 12 गृहागमन शोभायात्राएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …