Home / Odisha / नीट पुनर्परीक्षा के लिए सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी : मुख्य सचिव

नीट पुनर्परीक्षा के लिए सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी : मुख्य सचिव

  •     परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल और होमगार्ड की पर्याप्त तैनाती

  •     छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा दिवस पर बस सेवाएं निःशुल्क

भुवनेश्वर। आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

मुख्य सचिव अनु गर्ग ने जानकारी दी कि सरकार ने परीक्षा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन सभी जिलाधिकारियों को पूरी तरह सक्रिय रहने और व्यवस्था की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल और होमगार्ड की पर्याप्त तैनाती की गई है, जिसमें तलाशी (फ्रिस्किंग) के लिए महिला होमगार्ड भी शामिल हैं। इसके अलावा प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों से सुरक्षित रूप से निर्धारित भंडारण केंद्र तक पहुंचाने के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

मुख्य सचिव ने आगे बताया कि परिवहन विभाग ने छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा दिवस पर बस सेवाएं निःशुल्क करने की घोषणा की है।

इसके साथ ही रेलवे स्टेशन और सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

देश के विकास के साक्षी बनेंगे युवा : प्रभाति परिडा

    सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर यात्रा में ओडिशा से 30 …