Home / Odisha / वट सावित्री पर अमरेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को बांटी गई दही लस्सी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

वट सावित्री पर अमरेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को बांटी गई दही लस्सी

कटक। वट सावित्री पूजा के पावन अवसर पर बक्शी बाजार स्थित अमरेश्वर मंदिर परिसर में कटक इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से श्रद्धालुओं के बीच दही लस्सी वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य का श्रद्धालुओं ने भरपूर लाभ उठाया और संगठन की पहल की सराहना की।

मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ दही लस्सी वितरित की। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष राजकुमार खेमका, सचिव देवव्रत पलैय समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा।

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने संगठन द्वारा किए गए सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य को प्रेरणादायक बताते हुए प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में पितवास साहू, संजय सेठिया, राजेंद्र नंदी, जगबंधु साहू और महावीर पारिक सहित कई कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …