-
ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में तीन गंभीर घायल
-
पुरी से लौट रहा था परिवार
नवरंगपुर। नवरंगपुर जिले के पापड़ाहांडी ब्लॉक में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-26 पर झिटिकिगुड़ा के पास कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ।
जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश का एक परिवार पुरी से दर्शन कर कार से नवरंगपुर लौट रहा था। कार में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा सवार थे। इसी दौरान झिटिकिगुड़ा के पास कालाहांडी की ओर जा रहे ट्रॉलर से कार की सीधी भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकालकर पापड़ाहांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को बेहतर इलाज के लिए नवरंगपुर जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया है। इस भीषण दुर्घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। क्षतिग्रस्त वाहनों और राहत कार्य को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
