Home / National / डॉ उमर अली शाह ने किया हैदराबाद में जैविक खाद्य प्रतिष्ठान का उद्घाटन 

डॉ उमर अली शाह ने किया हैदराबाद में जैविक खाद्य प्रतिष्ठान का उद्घाटन 

हैदराबाद: सोमवार की शाम   श्री विश्व विज्ञान विद्या  आध्यात्मिक पीठम के नौवें  पीठााधिपति डॉ. उमर अली शाह  ने सिकंदराबाद के लाल बाजार चौराहे पर महिलाओं द्वारा संचालित पीआईएमओ (जैविक  खाद्य प्रतिष्ठान ) का उद्घाटन किया। सबसे पहले उन्होंने प्रतिष्ठान में पूजा- अनुष्ठान संपन्न करने के बाद महिलाओं को संबोधित किया और कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के लिए आज बहुत जरूरी है । उन्होंने कहा कि  माताओं के हाथों से बने व्यंजनों को परोसने से समाज को लाभ होगा। पीठााधिपति ने राज्य लक्ष्मी, उमा, सुनीता और चंदू को आशीर्वाद दिया जिन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में मशीनीकृत जीवन जी रहे तेलंगाना राज्य के लोगों के लिए प्राकृतिक रूप से तैयार जैविक पेस्ट्री लाने के दृढ़ संकल्प के साथ इस प्रतिष्ठान को शुरू किया। दुकान के मालिक ने डॉ. उमर अली शाह के हाथों उद्घाटन समारोह में शामिल हुए शहर के गणमान्य लोगों को मुफ्त में जैविक पेस्ट्री वितरित कीं। इस कार्यक्रम में श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठम हैदराबाद शाखा के सदस्य, पीठम पीआरओ डॉ. सुनील कुमार आंद्रा, वरिष्ठ पत्रकार, फिल्म अभिनेता, लेखक बत्तुला प्रकाश बाबू और अन्य गणमाण्यों ने भाग लिया।

Share this news

About admin

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …