Home / Odisha / भुवनेश्वर से सर्वाधिक 90 कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान

भुवनेश्वर से सर्वाधिक 90 कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान

भुवनेश्वर. राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, वहीं राजधानी भुवनेश्वर में भी यह संख्या लगातार बढ़ रही है. बुधवार को राजधानी भुवनेश्वर में रिकार्ड संख्या में 90 कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. भुवनेश्वर नगर निगम ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. बीएमसी ने ट्वीट कर कहा कि आज पहचान किये गये 90 संक्रमितों से से 63 संगरोध केन्द्रों से तथा 27 स्थानीय संपर्क के कारण संक्रमित हुए हैं. नये संक्रमितों को मिलाकर भुवनेश्वर में अभी तक 859 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसमें से अभी तक 385 मरीज स्वस्थ हो गये हैं. वर्तमान में 462 सक्रिय मामले हैं. इसमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …