Home / National / भारत-नीदरलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग पर की बातचीत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भारत-नीदरलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग पर की बातचीत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ से गुरुवार को मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग पर बातचीत की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट में बताया कि यहां हुई इस बैठक में दोनों नेताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन का साधन बनाने पर विचार साझा किए। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते की वार्ताओं के निष्कर्ष का स्वागत किया और इसके शीघ्र क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्धता जताई।
दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड्स के बीच प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग को और मजबूत करने तथा आर्थिक साझेदारी में नए अवसरों का लाभ उठाने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को और सशक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …