Home / National / भारत ने सऊदी अरब के ‘वर्ल्ड डिफेंस शो’ में दिखाई स्वदेशी हथियारों की ताकत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भारत ने सऊदी अरब के ‘वर्ल्ड डिफेंस शो’ में दिखाई स्वदेशी हथियारों की ताकत

  •  रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने ‘इंडिया पवेलियन’ का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। भारत ने सऊदी अरब के रियाद में हुए वर्ल्ड डिफेंस शो में स्वदेशी हथियारों के जरिए अपनी ताकत दिखाई है। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया, जिसमें भारत में बने हथियारों का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सऊदी अरब के रक्षा उद्योगों और रक्षा मंत्रालय की प्रदर्शनी का भी दौरा किया, ताकि उनकी स्वदेशी तकनीक की समीक्षा की जा सके।
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रियाद में 8-9 फरवरी को हुए वर्ल्ड डिफेंस शो में हिस्सा लेने गए थे। उन्होंने
सऊदी अरब के सहायक रक्षा मंत्री डॉ. खालिद बिन हुसैन अल-बियारी के साथ दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने सऊदी अरब जनरल अथॉरिटी फॉर डिफेंस डेवलपमेंट के गवर्नर डॉ. फलेह बिन अब्दुल्ला अल-सुलेमान से भी मुलाकात की और भारत के वैश्विक निर्यात केंद्र के तौर पर उभरने पर जोर दिया। मंत्री संजय सेठ ने सऊदी अरब के अधिकारियों को भारत का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया, ताकि रक्षा प्रौद्योगिकी के विकास पर चर्चा की जा सके।
रक्षा राज्यमंत्री ने सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ़ मिलिट्री इंडस्ट्रीज​ के गवर्नर अहमद बिन अब्दुल​ अ​जीज अल​ ओहाली से मुलाकात की और सामरिक​ सहयोग​ तथा दोनों देशों के सप्लाई चेन इकोसिस्टम को मजबूत करने के बारे में चर्चा की। ​उन्होंने भारत की ​रक्षा क्षमताओं का सीधा अनुभव लेने के लिए एक​ संयुक्त प्रतिनिधिमंडल के भारत दौरे का भी प्रस्ताव रखा।​ भारतीय दूतावास में भारतीय और सऊदी डिफेंस कंपनियों के प्रमुखों को दिए अपने भाषण में​ रक्षा राज्यमंत्री ​ने डिफेंस जरूरतों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए भारत और सऊदी अरब के बीच ​संयुक्त सहयोग के महत्व पर​ जोर देते हुए ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड​’ विजन के तहत भारत​ की प्रतिबद्धता जताई।
उन्होंने यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट और सऊदी राज्य की जन्मभूमि ‘दिरिया’ का भी दौरा किया। बाद में उन्होंने दूतावास में भारतीय प्रवासियों के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने महिला सशक्तीकरण, हेल्थ और डिजिटल लिटरेसी सहित सभी सेक्टर में ‘नेशन फर्स्ट’ की वकालत की और सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय समुदाय को सहयोग देने के लिए दूतावास के अधिकारियों की तारीफ की।​
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …