Home / National / आयुष चिकित्सा पद्धति पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा हैः संजय सेठ
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आयुष चिकित्सा पद्धति पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा हैः संजय सेठ

नई दिल्ली। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति पर देश ही नहीं दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है। यह क्षेत्र तेजी से विकसित कर रहा है। हम न सिर्फ देश के 140 करोड़ लोगों की जरूरतों के लिए कैसे समाधान खोज रहे हैं बल्कि विश्व के लिए भी समाधान पेश कर रहे हैं। इस बार बजट में आयुष का खास ध्यान रखा है।
संजय सेठ शनिवार को यहां स्वास्थ्य एवं वेलनेस कंपनी हमदर्द लेबोरेटरीज द्वारा आयोजित हकीम अब्दुल हमीद एक्सीलेंस अवॉर्ड्स समारोह को संबोधित कर रहे थे। संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता को हमारी सबसे बड़ी ताकत बताया है। वर्ष 2030 तक लगभग 75 करोड़ भारतीयों की उम्र 25 वर्ष होगी। इसलिए 2047 तक हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि भारत शिक्षा, स्वास्थ्य, और पर्यटन के लिए दुनिया की पसंदीदा जगह बने। सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हमदर्द लेबोरेटरीज विकसित भारत के सच्चे ब्रांड एंबेसडर के रूप में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है।
इस अवसर पर हमदर्द लेबोरेटरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी अब्दुल मजीद ने कहा कि हकीम अब्दुल हमीद एक्सीलेंस अवॉर्ड्स उन व्यक्तियों को सम्मान देने का माध्यम है, जिन्होंने सेवा, ईमानदारी और अपने काम के जरिए समाज को बेहतर बनाने में योगदान दिया है। ये सम्मान हकीम साहब की उस सोच को दर्शाते हैं, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और सार्वजनिक सेवा का अंतिम उद्देश्य मानवता की सेवा है।
इस अवसर पर प्रसिद्ध गीतकार और कवि संतोष आनंद को सम्मानित किया गया। इसके साथ फिजिक्सवाला के संस्थापक एवं सीईओ अलख पांडे, खिलाड़ी साक्षी पुनिया, पद्मश्री डॉ. मोहम्मद अब्दुल वहीद, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पद्मश्री डॉ. ज़हीर इशाक काज़ी, टी. सी. चाको, मेघालय के पूर्व पुलिस अधीक्षक, गूंज के संस्थापक अंशु गुप्ता, शैलजा चंद्रा, आईएएस (सेवानिवृत्त) सहित कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभिनेता जिम सर्भ के साथ आने वाली डॉक्यूमेंट्री “यूनानी की कहानी” का ट्रेलर भी दिखाया गया।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …