पिठापुरम।श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ की 98वीं ज्ञान चैतन्य वार्षिक महासभा का आयोजन आगामी 9, 10 व 11 फरवरी से की जाएगी।
शनिवार को पिठापुरम न्यू आश्रम परिसर में पीठाधिपति डॉ. उमर अली शाह की अध्यक्षता में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठ के संयोजक पेरुरी सुरीबाबू ने उक्त जानकारी दी।
सम्मेलन में उपस्थित संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पीठाधिपति डॉ. उमर अली शाह ने कहा कि अगर हम सृष्टि और समाज को आध्यात्मिक ज्ञान की नज़रिया से देखें, तो इंसान का जीवन सुधर जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए और आध्यात्मिक भावना के साथ महासभा में हिस्सा लेकर उसका अच्छे परिणाम पाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस त्रिदिवसीय ज्ञान चैतन्य महासभा में जाति, धर्म, लिंग, अमीर, गरीब और उम्र आदि मतभेदों से ऊपर उठकर आर्ष सूफी सिद्धांत की भावना से, ईश्वर की एकता पर जोर देने के साथ दार्शनिक ज्ञान से अवगत कराया जाएगा, जो सभी धर्मों का सार है।
इस अवसर पर पीठ के संयोजक पेरुरु सुरीबाबू ने कहा कि 554 साल के लंबे इतिहास वाला यह पीठ, जो वर्ष 1472 में स्थापित हुआ था, आज धार्मिक मतभेदों से परे एक आधुनिक मानवता मंदिर के रूप में अग्रसर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि ये महासभाएं पीठ प्रमुख डॉ. उमर अली शाह की अध्यक्षता में 9, 10 और 11 फरवरी को पिठापुरम में रेलवे फ्लाईओवर के पास अवस्थित नए आश्रम परिसर में बड़े धूमधाम से होंगी। यह पता चला कि देश और विदेश से लगभग 50 हजार सदस्य इस महासभा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पीठ की विशिष्ठताओं से दर्शकों को अवगत करने के लिए आश्रम परिसर में 36 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम में करीब 900 वॉलंटियर अपनी अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि महासभा के तीनों दिन नए आश्रम से पुराने आश्रम और पुराने आश्रम से नए आश्रम आने जाने हेतु फ्री बस और ऑटो की सुविधा भी दी जा रही है। बुज़ुर्गों और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की सुविधाएं प्रदान की जाएगी ।उन्होंने कहा कि महासभा में हिस्सा लेने वाले सभी सदस्यों को निशुल्क भोजन व चाय -नाश्ता उपलब्ध होगी। दुर्भाग्यवश यदि इस दौरान कोई सदस्य बीमार हो जए तो उसे निशुल्क होम्योपैथी और एलोपैथिक मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन प्रोग्राम में ज़िले के अधिकारी, यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर, साहित्यकार, राजनीतिक हस्तियां और नगर के नेता समेत लगभग 10000 से अधिक सदस्यगण शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मीटिंग हर दिन सुबह 9 बजे दीप प्रज्वलन व प्रार्थना के साथ शुरू होगी। उन्होंने कहा कि दोपहर 3.30 बजे पीठाधिपति उमर अली शाह उन लोगों को गुरु मंत्र का उपदेश देंगे जो नया महामंत्र पाना चाहते हैं। बताया गया कि 9 और 10 फरवरी की शाम 4 से 6 बजे तक फिलॉसॉफिकल यूथ डेवलपमेंट प्रोग्राम और शाम 6 से 8 बजे तक कल्चरल प्रोग्राम होंगे।
इस अवसर पर शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन राव तथा ल.अशोक को सम्मानित किया गया। संवाददाता सम्मेलन में पीठम के मीडिया संयोजक आकुला रवि तेजा, सेंट्रल कमिटी के सदस्य एवीवी सत्यनारायण, एनटीवी प्रसाद वर्मा, डॉ. पिंगली आनंदकुमार, भास्कर समेत बड़ी संख्या में संवाददाता शामिल हुए।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
