भुवनेश्वर । राज्य के अंतरिम पुलिस महानिदेशक सत्यजीत महांति ने कहा कि मयूरभंज जिले के राइरंगपुर महाविद्यालय के दुष्कर्म पीड़िता फिजिक्स की शिक्षिका की आत्महत्या के मामले को संवेदनशील मामला है । इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है । इस बारे में पूछे गये सवाल के उत्तर में श्री महांति ने यह बात कही । श्री महांति ने कहा कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में साप्ताहिक समीक्षा करने के लिए आरक्षी अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है । उन्होंने कहा कि इन दिशानिर्देशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शनिवार रात को मयूरभंज जिले के राइरंगपुर महाविद्यालय के फिजिक्स विभाग की अनुंबध शिक्षक महिला छात्रावास में फांसी पर झूल गई थी । उसके साथ कुछ समय पहले दुष्कर्म हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे वह क्षुब्ध थी। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में जांच अधिकारी व थानाधिकारी को निलंबित किया गया है ।
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
