Home / Uncategorized / गोपालपुर हाई स्कूल भवन का  नवीकरण  के लिए एमसीएल ने दी 13.50 लाख रूपये मंजूरी

गोपालपुर हाई स्कूल भवन का  नवीकरण  के लिए एमसीएल ने दी 13.50 लाख रूपये मंजूरी

  • पंचगॉंव ग्राम पंचायत में 11 ग्रामीण विकास परियोजनाओं के लिए 98 लाख रूपये मंजूर

सम्‍बलपुर : एमसीएल ने हिमगिर ब्‍लॉक के गोपालपुर स्थित शासकीय आश्रम उच्‍च विद्यालय भवन का नवीकरण कार्य के लिए सीएसआर फण्‍ड से रू 13.50 लाख रूपये की मंजूरी दी है। उक्‍त स्कूल में कक्षा 6 वीं से 10 वीं तक के विद्यार्थी पढते हैं और एमसीएल के बसुंधरा क्षेत्र के निकट में स्थित है। अधिकांश छात्र एमसीएल के परिधीय गाँवों से आते हैं और परियोजना प्रभावित समुदाय से संबंधित हैं। इस कार्य में स्कूल और छात्रावास भवन नवीकरण कार्य शामिल हैं। एमसीएल की सीएसआर फण्‍ड से स्‍कूल के 296 छात्र लाभान्वित हो सकेंगे।

इधर, एमसीएल ने झारसुगुड़ा जिले के पंचगांव ग्राम पंचायत हेतु ग्रामीण विकास परियोजनाओं के लिए रु 98 लाख रूपये मंजूरी दी है ।  अक्टूबर 2019 में झारसुगुड़ा में आयोजित पुनर्वास और परिधीय विकास सलाहकार समिति (RPDAC) की बैठक में आरसीसी नालियों, कंक्रीट रोड, सामुदायिक केंद्रों, मण्डप, पुस्तकालय, सार्वजनिक शौचालय, पंचगांव बस स्टैंड में रेस्ट शेड सह प्रतीक्षालय और लोक कला प्रशिक्षण हॉल आदि परियोजनाओं पर चर्चा की गई थी । इस परियोजनाओं से लगभग 18,000 आबादी वाले लोग लाभान्वित हो सकेंगे । उक्‍त परियोजनाओं का कार्य लखनपुर ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय पंचायती राज विभाग द्वारा किया जाएगा। इस परियोजनाएं से ग्रामीण बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं का प्रावधान करना है। एमसीएल झारसुगुड़ा जिले में लखनपुर, ईब वैली और ओरिएंट नाम से 3 प्रशासनिक क्षेत्र संचालित कर रहा है। वर्ष 2019-20 में एमसीएल ने सीएसआर में 165 करोड़ रूपये खर्च किये है ।

Share this news

About desk

Check Also

पूर्वी भारत बना अब प्रगति का प्रवेश द्वार : मोदी

    ओडिशा को मिले 20 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव     राष्ट्रपति मुर्मू …