भुवनेश्वर – भुवनेश्वर के आईआरसी विलेज के निकट स्थित हाईस्कूल के पास से एक डस्टबिन से मनुष्य की अस्थि व कंकाल मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसननी फैल गई। इस संबंध में नयापली पुलिस थाने को सूचना दिये जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने कंकाल व हड्डिय़ों को बरामद कर कैपिटल अस्पताल भेजा है। इसका डीएनए टेस्ट किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह हाईस्कूल के पीछे वाले इलाके में एक डस्टबिन में मनुष्य की हड्डी व कंकाल के पालीथीन में पैक कर डाला हुआ सफाई कर्मचारिय़ों ने देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में अवगत कराया।
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
