Home / Odisha / सुंदरगढ़ जिले में तैयार किये जाएंगे एस्ट्रोटर्फ

सुंदरगढ़ जिले में तैयार किये जाएंगे एस्ट्रोटर्फ

भुवनेश्वर – सुंदरगढ़ के हाकी खिलाड़ियों के लिए खुशी की खबर है। राज्य सरकार ने सुंदरगढ़ जिले के हाकी खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का हाकी एस्ट्रोटर्फ बनाने का निर्णय किया है। राज्य के खेल राज्य मंत्री तुषारकांति बेहेरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुंदरगढ़ जिले के सभी 17 प्रखडों में हाकी के लिए एस्ट्रोटर्फ का निर्माण किया जाएगा। भुवनेश्वर के कलिंग स्टैडियम में जैसे अंतरराष्ट्रीय़ स्तर का एस्ट्रोटर्फ सभी प्रखंडों में निर्माण किया जाएगा। इससे सुंदरगढ़ के हाकी खिलाड़ियों को तैयारी के लिए भुवनेश्वर नहीं आना पड़ेगा। वे वहीं अपनी तैयारियां कर सकेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …