Home / Odisha / चीता और हिरण की खालों के साथ दो गिरफ्तार

चीता और हिरण की खालों के साथ दो गिरफ्तार

भुवनेश्वर. नयागढ़ जिले के दसपल्ला थानांतर्गत गिरिपूजा जंगल से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने चीता और हिरण की खालों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारों की पहचान प्रताप कुमार नायक तथा नीलकंठ नायक के रूप में की गयी है. ये दोनों नयागढ़ जिला के दसपल्ला थानांतर्गत सकिन गांव के निवासी हैं.

यह जानकारी यहां एसटीएफ की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है. स्थानीय लोगों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स ने अभियान चलाकर इन दोनों को धर दबोचा. इनके पास से चीता की दो तथा हिरण की दो खाल बरामद की गयी. एसटीएफ ने एक मामला दर्ज करते हुए दोनों कोर्ट भेज दिया तथा मामले की जांच की जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …