Home / National / चांदीपुर डीआरडीओ में पहुंचा कोरोना, दो पाजिटिव पाये गये

चांदीपुर डीआरडीओ में पहुंचा कोरोना, दो पाजिटिव पाये गये

गोविंद राठी, बालेश्वर

चांदीपुर डीआरडीओ अंतर्गत पीएक्सई के दो कर्मचारियों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है. इन सभी को कमांड अस्पताल कोलकाता में भेजा गया है. यह जानकारी पीएक्सई, चांदीपुर के अतिरिक्त निदेशक, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. एचएस पंडा ने यहां एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की दी. उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोनों कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट में कोरोना पाजिटिव होने की बात सामने आयी है. उन्होंने कहा कि बालेश्वर के जिला मुख्य चिकित्साधिकारी और उनकी टीम ने संबंधित परिसर का दौरा किया और नियमानुसार सेनिटाइजेशन का काम किया. इन कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …