भुवनेश्वर – राज्य के विभिन्न स्कूलों में से अब तक 216 फर्जी शिक्षक पकड़े गये हैं। प्राथमिक विद्यालयों में से 15, माध्यमिक विद्यालयों में से 76 तथा 125 शिक्षा सहायक व कनिष्ठ शिक्षक जाली प्रमाणपत्र देकर पकड़े गये हैं। विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में विद्यालय व जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना संयोजक व प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं के शैक्षिक तथा प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र जांच करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही जाली प्रमाणपत्र वाले शिक्षक व शिक्षिकाओं के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करने के साथ-साथ नौकरी से बर्खास्त करने के लिए नियम के अनुसार कदम उठाने के लिए कहा गया है। चौद्वार के विधायक सौभिक बिश्वाल द्वारा इस संबंध में पूछे गये सवाल के उत्तर में श्री दास ने यह जानकारी दी।
Check Also
ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
