Home / Odisha / ठेकेदारों के साथ बातचीत करे सरकार – कांग्रेस

ठेकेदारों के साथ बातचीत करे सरकार – कांग्रेस

भुवनेश्वर – राज्य सरकार की गलत नीति के खिलाफ राज्यभर के ठेकेदार आंदोलन कर रहे हैं। इस कारण राज्यभर में विकास कार्य ठप्प हो गया है। इस कारण राज्य सरकार ठेकेदारों से बात कर समस्या का समाधान निकाले। कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद वाहिनीपति ने विधानसभा में यह मांग की। शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए श्री वाहिनीपति ने कहा कि पूरे राज्य में ठेकेदार आंदोलन कर रहे हैं। इस कारण राज्य में विकास के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार को शीघ्र ठेकेदारों के साथ चर्चा कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …