Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 80 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 80 नये मामले

  • राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1269 हुई

  • दिख रहे हैं स्थानीय इलाकों में वायरस फैलने के मामले

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना वायरस के 80 नये मामले पाये गये हैं. राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 1269 हो चुकी है. इनमें से 436 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि सात की मौत हो चुकी है. राज्य में सक्रिय मामले 826 हैं.

नये 80 मामलों में गंजाम में 19, जाजपुर में 14, बालेश्वर में तीन, पुरी में 17, कटक में एक, सुंदरगढ़ में पांच, नयागढ़ में पांच, बलांगीर में एक, मालकानगिरि में पांच, कंधमाल में दो, झारसुगुड़ा में तीन, गजपति में चार, नवरंपुर में एक मरीज पाजिटिव पाया गया है. इनमें से 71 क्वारेंटाइन केंद्र से हैं, जबकि दो होम क्वारेंटाइन में थे. स्थानीय सात लोग कोरोना वायरस की चपेट में आये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …