Home / Odisha / चक्रवात डाना के चलते बालेश्वर से निजी बस सेवाएं रोकी गईं
cyclone_dana

चक्रवात डाना के चलते बालेश्वर से निजी बस सेवाएं रोकी गईं

  • 1,08,479 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया

बालेश्वर। भीषण चक्रवाती तूफान डाना के तट के पास आने के कारण बालेश्वर से भुवनेश्वर की निजी बस सेवाएं रोक दी गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से अब तक 1,08,479 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा चुका है।

निजी बस मालिक संघ ने यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए बालेश्वर-भुवनेश्वर और बालेश्वर-चंदनेश्वर मार्गों पर सेवाएं निलंबित करने की घोषणा की है। संघ ने कहा कि सेवा फिर से कब शुरू की जाएगी, इसका निर्णय चक्रवात के गुजरने के बाद लिया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

सात हजार रुपये रिश्वत लेते बालियापाल की सब-रजिस्ट्रार मनीषा मिश्रा गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने शुक्रवार को बालेश्वर जिले के बालियापाल की सब-रजिस्ट्रार मनीषा …