Home / Odisha / मुख्यमंत्री मोहन माझी ने जन शिकायतों पर की चर्चा

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने जन शिकायतों पर की चर्चा

  • शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने आज अपने कार्यालय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों को सुनी और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जनसाधारण के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं और कठिनाइयों के बारे में विस्तृत रूप से बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करें और लोगों को उचित न्याय प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य का कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके समाधान की दिशा में कार्य करेगा।

Share this news

About desk

Check Also

सात हजार रुपये रिश्वत लेते बालियापाल की सब-रजिस्ट्रार मनीषा मिश्रा गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने शुक्रवार को बालेश्वर जिले के बालियापाल की सब-रजिस्ट्रार मनीषा …